फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जाबली में आठ दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में स्वास्थ्य विभाग की उड़न दस्ता टीम ने जाबली बाजार में तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत दुकानों में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान टीम ने तंबाकू नियम की उल्लंघना पर आठ दुकानदारों के चालान काटे और मौके पर ही 1600 रुपये का जुर्माना वसूला। टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। तंबाकू उत्पादों की बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार ही की जाए। डॉ. अंकुश ठाकुर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तंबाकू-मुक्त वातावरण को सुदृढ़ बनाना और जनता को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र को तंबाकू मुक्त बनाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय जनता को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान से अवगत कराया और इससे दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें