फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बौनिंगसारिंग में युवाओं ने पांच बीघा भूमि पर रोपे देवदार के 60 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। सांस्कृतिक एवं खेल युवा क्लब गंगानगर बौनिंगसारिंग और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बौंनिंगसारिंग में पौधरोपण किया। अभियान के दौरान क्लब के युवाओं और वन विभाग के कर्मचारियों ने पांच बीघा वन भूमि पर 60 देवदार के पौधे रोपे। क्लब के सचिव हितेश पुजारी ने क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं खेल युवा क्लब गंगानगर बौनिंगसारिंग के अध्यक्ष हरनेक सिंह नेगी, उपाध्यक्ष राहुल नेगी, स्वयं प्रकाश नेगी, सिद्धार्थ भंडारी और दिव्य भूषण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें