फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अजयवीर बने पीटीए रिकांगपिओ कॉलेज के अध्यक्ष

विज्ञापन
ठाकुरसेन नेगी राजकीय महाविद्यालय में पीटीए की बैठक में मौजूद अ​भिभावक और अन्य
विज्ञापन
पीटीए की बैठक में संघ की आय-व्यय पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में वीरवार को पीटीए की बैठक हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान और डीन ऑफ स्टडीज प्रो. जनक नेगी मौजूद रहे। पीटीए के जनरल हाउस का आयोजन पहले 25 अगस्त को तय किया था लेकिन खराब मौसम के चलते कोरम पूरा नहीं हो पाया था। इस कारण नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया था। वीरवार को हुई बैठक में पीटीए के सचिव प्रो. देवराज नेगी ने सत्र 2024-2025 के दौरान संघ के आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद सत्र 2025-2026 के लिए सर्वसम्मति से चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अजयवीर को प्रधान चुना गया। इनके अलावा मुकेश चंद को उपप्रधान, प्रो. देवराज नेगी को सचिव, योविंदर नेगी को सह सचिव, हेमराज को कोषाध्यक्ष और केशव कुमार को मुख्य सलाहकार चुना गया। कार्यकारी सदस्यों में आरती, लाल सिंह और शांति देवी को शामिल किया गया। प्राध्यापक सदस्यों में प्रो. बालम नेगी, डॉ. ज्ञान शर्मा, प्रो. तांजीन नारगू और डॉ. शेर सिंह नेगी को चुना गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें