फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मेरा हो सिरमौरो बड़ा प्यारा... पर जमकर नाचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स, सिरमौर के लोक गायक रघुवीर सिंह ठाकुर और लोकगायक काकू चौहान के नाम रही। इस दौरान एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को खूब नचाया। अंतिम संध्या पर मुंबई से आए कलाकार गगनदीप ने प्रस्तुत किया गया तनुरा नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सनि शर्मा द्धारा की गई। सांस्कृतिक संध्या का आगाज शाम छह बजे पर्थ ने अपनी प्रस्तुति के साथ किया। उसके बाद क्रमवार मनीषा चोपड़ा, रमेश कटोच, अंकिता, आर्शी मल्होत्रा, पंकज शर्मा, रायल डांस अकादमी, कन्नव नेपटा, दीपक चौहान और वर्षा ठाकुर ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक संध्या का रंग सबसे पहले कोटखाई के लोक कलाकार काकू चौहान ने अपनी नाटियों से जमाया। काकु चौहान ने चौपाल री छोरिए, गुट-गुट मारे चाये रा लाना., मेरी मोनिका, बता जांदे सीटी मारदे और रोहड़ू जाना मेरी आमिये सहित विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। उसके बाद सिरमौर के लोकगायक रघुवीर ठाकुर ने मेरा हो सिरमौरो बड़ा प्यारा, तेरी बोसी गोई बांगीहो बांगी, ..नाचनो बे घुमकू लाने नाटी, मेले रा नजारा देखे, नाटी सिरमौर वालिए सहित कई गीतों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। संध्या की अंतिम प्रस्तुति पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स के कलाकारों ने दी गई। उन्होंने मेरा रंग दे बसंती चोला, झूम बराबर झूम बराबर, हाये रे तेरा घाघरा, लागा ढोलो रा धमाका, मुले री मौड़ाइए और बता जांदे सीटी मारदे सहित कई गीतों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें