फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मुस्कान बनी चौपाल कॉलेज में सीएससीए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । राजकीय डिग्री कॉलेज चौपाल में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। महाविद्यालय की प्रेस सचिव हिंदी विभाग की सहायक आचार्य बबिता ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में छात्र प्रतिनिधियों का चयन शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया गया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान को अध्यक्ष, सलोनी को उपाध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रेयांशी को सचिव और बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र राहुल को सह सचिव नियुक्त किया गया। इसी प्रकार आकृति को बीए प्रथम वर्ष, शगुन शर्मा बीए द्वितीय वर्ष, दिव्या बीए तृतीय वर्ष और अजय बीकॉम प्रथम वर्ष को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया। रंजन बीए तृतीय वर्ष और काजल बीए तृतीय वर्ष को खेल प्रतिनिधि के रूप में तैनाती दी गई, जबकि बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं इशिता और मुस्कान को सांस्कृतिक प्रतिनिधि सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। बीए फाइनल ईयर की छात्रा तमन्ना और इसी कक्षा के छात्र मयूर को विभिन्न क्लब और सोसायटी प्रतिनिधि सदस्य पड़ पर तैनात किया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका और सन्नी को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य रविंद्र चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के दिशा निर्देश के अनुसार 2024-25 सत्र के लिए महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें