murder by wife and daughter in Juri, Rampur
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। थाना झाकड़ी के अंतर्गत ज्यूरी के त्यावल में पत्नी पर बेटी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह झाकड़ी पुलिस को सूचना मिली कि त्यावल में किराये के मकान में रहने वाले नेपाल निवासी धन बहादुर (34) का शव कमरे में पड़ा है। झाकड़ी थाना एसएचओ ओम प्रकाश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि धन बहादुर का उसकी दूसरी पत्नी ललिता और ललिता की पहले पति की बेटी लजिता पुत्री गिर बहादुर से बुधवार रात झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान मां-बेटी ने हीटर से धन बहादुर पर वार किया, जिससे धन बहादुर के सिर पर गहरी चोट लगी और उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि हत्या के कारणों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।