आनी में मुंशी प्रेमचंद के जयंती पर विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स्रोत : प्रबंधन
छात्रों ने प्रेमचंद की कहानी पंच परमेश्वर की टेलीफिल्म देखी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में वीरवार को मुंशी प्रेमचंद जयंती पर महाविद्यालय साहित्य परिषद ने संगोष्ठी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने की। इस अवसर पर छात्रों को मुंशी प्रेमचंद की ओर से रचित कहानी पंच परमेश्वर पर टेलीफिल्म दिखाई गई। इसके बाद पंच परमेश्वर कहानी पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस परिचर्चा में यशवरी, रनिका, तनिका और रिया शर्मा ने भाग लिया। कहानी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की। संगोष्ठी में डॉ. संगीता नेगी और प्रो. निर्मल सिंह ने प्रेमचंद के साहित्य पर व्याख्यान दिए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी बंद दरवाजा के उर्दू और हिंदी पाठों का वाचन करते हुए समीक्षा प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रो. नरेंद्र पॉल, प्रो. भुवनेश्वर और प्रो. रोहित कटोच सहित विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।