भावानगर (किन्नौर)। भावानगर में पुलिस ने भावानगर में दो बीघा भूमि से भांग नष्ट की। पुलिस ने पुलिस थाना भावानगर के आसपास, बिजली बोर्ड की कॉलोनी और सिविल अस्पताल भावानगर के आसपास भांग के पौधे उखाड़े। पुलिस ने लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया है। डीएसपी ने कहा कि यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी भरत सिंह, मुख्य आरक्षी सनी बौद्ध, आरक्षी कमलेश, आरक्षी आकाश, गोपाल, धीरज और नरेश सहित अन्य जवान मौजूद रहे।