फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर ने शहर के मैन बाजार में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के मैन बाजार में सफाई अ​भियान के दौरान मौके पर जायजा लेते नप अध्यक्ष मुस्कान च - फोटो : credit
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने नालियों से कूड़ा निकाल कर किया नष्ट, सुबह 8 बजे से लेकर शाम छह बजे तक मैन बाजार में की सफाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में डेंगू के अधिक मामले आने के बाद नगर परिषद रामपुर सतर्क हो गई है। रविवार को नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष मुस्कान चारस की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग के सहयोग से शहर के विभिन्न स्थानों पर नालियों की सफाई की गई और नालियों से कूड़ा निकाल कर नष्ट किया गया। सफाई कर्मियों ने सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मैन बाजार की नालियों की सफाई की और कीटनाशक का छिड़काव किया। शहर में पनप रहे डेंगू मच्छर के खात्मे के लिए नगर परिषद ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान शुरू किया है। शहर के विभिन्न वार्डों में नालियों की सफाई सुनिश्चित की जा रही है। नेशनल हाईवे-पांच पर बनी निकासी नाली को साफ किया गया। होटल के साथ नालियों को साफ किया और कीटनाशक का छिड़काव किया। इसके अलावा सफाई कर्मियों ने वार्डों में झाड़ियों को भी हटाया। नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष मुस्कान चारस ने बताया कि इस महीने में दो बार सफाई अभियान चलाया गया। इससे पहले वार्ड-चार की पार्षद स्वाति बंसल की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया था। इस सफाई अभियान के दौरान कूड़े में सबसे अधिक चिप्स, कुरकुरे के पैकेट और जूस की बोतलें पाई गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खुले में कूड़ा-कचरा न फेंके और नगर परिषद को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। इस मौके पर नगर परिषद रामपुर उपाध्यक्ष विशेषर लाल, नप रामपुर वार्ड नंबर चार की पार्षद स्वाति बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रामपुर नगर परिषद के मैन बाजार में सफाई अभियान के दौरान मौके पर जायजा लेते नप अध्यक्ष मुस्कान च- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें