राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल वीरगढ में आयोजित अंडर 19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में
वीरगढ़ में अंडर-19 खेलकूद के दूसरे दिन खिलाड़ियों दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल वीरगढ़ में अंडर-19 छात्रा वर्ग कुमारसैन-ननखड़ी जोन की प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। पहले चरण की वॉलीबाल प्रतियोगिता में ननखड़ी ने कोटगढ़ स्कूल को हराया। मझोली टिप्पर स्कूल ने शादला स्कूल और शोली स्कूल ने कुमारसैन को मात दी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में वीरगढ़ स्कूल ने मझोली टिप्पर को हराया, जबकि केपीएस ने कंगल स्कूल को हराया। जोन प्रभारी सुशील चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन तीन सिंतबर को राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम करेंगे। इस प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 350 छात्राएं भाग ले रही हैं।