फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक वर्ष बाद भी नहीं लगा मुंडदल सड़क पर गिरा डंगा

विज्ञापन
आनी की मुंडदल सडक़ पर एक वर्ष बाद भी डंगा नहीं लगा पाया लोक निर्माण विभाग। संवाद
विज्ञापन
बस सेवा ठप, क्षेत्र के सैकड़ों लोग झेल रहे परेशानियां, सेब सीजन से पहले ग्रामीणों ने की डंगा लगाने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बीती बरसात में चिमनी-मुंडदल सड़क पर गिरा डंगा लोक निर्माण विभाग एक साल बाद भी नहीं लगा पाया है। करीब दो किलोमीटर मार्ग पर एक साल से बसें भी नहीं जा पा रही हैं, जिससे इस सड़क के तहत आने वाले गांव मुंडदल, घुमुई, चिमनी, कंडी, जैहरा के सैकड़ों ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के ग्रामीण बालकृष्ण नेगी, तिलक राज, पप्पूराम, सतपाल, गुलशन कुमार और चेतराम का कहना है कि मुंडदल सड़क पर गिरे डंगे की वजह से ग्रामीण एक साल से बस सुविधा से वंचित हैं। छोटी गाड़ी वाले अपनी रिस्क पर आवाजाही कर रहे हैं। इस कारण हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सेब सीजन अब शुरू होने जा रहा है। 20 जुलाई से उनके क्षेत्र में सेब सीजन जोर पकड़ना शुरू कर देता है। इससे पहले डंगा नहीं लग पाया तो ग्रामीणों को भारी परेशानियां पेश आ सकती हैं। उन्होंने विभाग को इस बारे में कई बार कहा है कि इस गिरे डंगे को जल्द लगाया जाए, लेकिन विभाग की ओर से एक साल बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग उठाई है कि मुंडदल के साथ सड़क पर गिरे इस डंगे को जल्द लगाया जाए, ताकि क्षेत्रवासी बस सुविधा का लाभ भी ले सकें और क्षेत्र के बागवानों का सेब भी आसानी से मंडी तक पहुंच सके। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनीष का कहना है कि मुंडदल में गिरे डंगे का अस्टिमेट बना दिया है। जल्द डंगा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें