फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पब्बर नदी में डाला ब्राउन ट्राउट मछली का बीज

विज्ञापन
पब्बर नदी में ट्राउट मछली का बीज डालते हुए
विज्ञापन
रोहड़ू। ट्राउट मत्स्य सहकारी सभा चिड़गांव ने वीरवार को पब्बर नदी में 16 हजार ब्राउन ट्राउट मछली के बीज डाले। मछली का बीज फिशरी फार्म धमवाड़ी में तैयार किया था। बीज मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने संग्रहित किए थे। इस मौके पर मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक पंकज ठाकुर व मत्स्य अधिकारी नितिन महंत उपस्थिति रहे। सहायक निदेशक पंकज ठाकुर ने बताया कि पब्बर नदी में प्रचुर मात्रा में ब्राउन ट्राउट मछली हो, इसके लिए बीज संग्रहित किए गए थे। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सैलानियों से अनुरोध किया है कि अवैध रूप से मछलियों का शिकार न करे। मत्स्य कार्यालय धमवाड़ी की ओर से लाइसेंस जारी होने के बाद ही मछलियों का शिकार करें। इस मौके पर ट्राउट मत्स्य सहकारी सभा चिड़गांव के प्रधान राजदेव शर्मा, उपप्रधान यशवंत चौहान, कुथरू मल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें