रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर बनने के लिए अभ्यर्थियों ने खूब पसीना बहाया। ग्राउंड टेस्ट के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों ने 50 किलो की सीमेंट की बोरी उठाकर एक मिनट में 50 मीटर की दूरी तय की। महिला अभ्यर्थियों के लिए समयावधि डेढ़ मिनट तय की गई है।
पाटबंगला में आयोजित भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन सब डिविजन तकलेच के 130 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया 16 जुलाई तक चलेगी। इसमें ननखड़ी, सराहन और रामपुर सब डिविजन के लिए अभ्यर्थी भाग लेंगे। लोक निर्माण विभाग के चारों सब डिविजन में 129 मल्टी टास्क वर्करों के पद भरे जाने हैं। इसके लिए कुल 830 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10 नंबरों में पांच अंक आठवीं कक्षा के अंकों के मुताबिक, दो अंक बीपीएल श्रेणी और दो अंक शारीरिक दक्षता के मिलेंगे।
मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के पहले दिन तकलेच सब डिविजन के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें 119 अभ्यर्थियों में से 103 ही ग्राउंड टेस्ट के लिए पहुंचे थे। चार दिन भर्ती प्रक्रिया चलेगी।