फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय मेले में होगी मिस्टर रोहड़ू प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडिशन इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में ऑडिशन 16 अप्रैल को
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में इस बार मिस्टर रोहड़ू प्रतियोगिता करवाई जाएगी। एसडीएम रोहड़ू एवं मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इंडोर स्टेडियम रोहड़ू (ऑडिटोरियम के समीप) में होंगे। प्रतियोगिता में 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवक भाग ले सकते हैं। इसमें न्यूनतम लंबाई 5.7 फीट निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड ब्लू जींस और ब्लैक टी शर्ट रखा गया है, जबकि पंजीकरण शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 21 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से शिमला जिले के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर देगा। साथ ही, यह पहल नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान के रूप में भी कार्य करेगी, जो युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें