फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में कार्यकर्ताओं से मिली सांसद कंगना रनौत

विज्ञापन
रामपुर के परि​धि गृह में कार्यकर्ताओं से संवाद करती सांसद कंगना रनौत। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। किन्नौर प्रवास पर जाते समय सांसद कंगना रनौत वीरवार शाम को रामपुर में भी रुकी। परिधि गृह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का स्वागत किया। कंगना रनौत ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही उनकी समस्याओं और मांगों को भी सूना। कंगना ने कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्र सरकार ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 19 सड़कों के कायाकल्प लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 123 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। निश्चित रूप से यह सड़कें क्षेत्र की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों की खस्ताहालत सड़कों में सुधार होगा। केंद्र की इस उदारता का लाभ प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों को भी विशेष रूप से होगा। मोदी सरकार ने हमेशा हिमाचल के हितों का ध्यान रखा है। इस अवसर पर भाजपा नेता कौल सिंह नेगी, नरेश चौहान, महेंद्र सिंह, जिया लाल लंबरदार, नीना शर्मा, स्वाति बंसल, अनिल चौहान, दिनेश खमराल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें