चौपाल(रोहड़ू)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चौपाल के अध्यक्ष संत राम गाजटा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इंद्र सिंह डोगरा, विरेंद्र कुमार, राय सिंह और अनिल संताईक को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मस्त राम मोक्टा और दौलत राम सोक्टा को महामंत्री बनाया गया है। नरेश कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। आत्मा राम नूरटा, राजेंद्र झरटा, सुमन लबैईक, सीता राम लेप्टा को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नैन सिंह बाल्टा को प्रवक्ता, दीप राम को सह प्रवक्ता, नरेश कुमार को कार्यालय सचिव, निशु को मीडिया प्रभारी और प्रीतम गुप्ता को सह मीडिया प्रभारी बनाया है। वहीं, राजन नैहटा को आईटी संयोजक, जगत राम को आईटी सहसंयोजक, बालपूर को सोशल मीडिया संयोजक और कृष्ण कांता गाजटा को सोशल मीडिया सहसंयोजक नियुक्त किया है।