फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरदार पटेल जयंती पर एकता, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का दिया संदेश

विज्ञापन
रिकांगपिओ में यूनिटी मार्च निकालते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ में सांसद कंगना रनौत ने यूनिटी मार्च को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रिकांगपिओ में शुक्रवार को जिला स्तरीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च को मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूनिटी मार्च के दौरान रिकांगपिओ बाजार भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद कंगना रनौत का स्वागत किया। सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सरदार पटेल की एकता की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले अनेक महानायकों और क्रांतिकारियों को दरकिनार कर दिया था, जबकि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उन सभी को उनका सम्मान और स्थान मिल रहा है। सांसद ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की 552 रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया और प्रधानमंत्री मोदी ने उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर देश को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आज का युवा राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य कर रहा है, जो देश के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने जनता से भारतीयता, संस्कृति, एकता और स्वदेशी जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई। इस मौके किन्नौर भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सुनील नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें