फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में आईटीबीपी जवनों के साथ बच्चों ने वंदे मातरम का किया गायन

विज्ञापन
रिकांगपिओ में आईटीबीपी के जवानों ने मनाया राष्ट्रीय वंदे मातरम दिवस। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के पदाधिकारियों और बच्चों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक मधुर गायन किया। 17वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल रिकांगपिओ के कमांडेंट सुनील कुमार ने कहा कि भारत के गौरवपूर्ण इतिहास में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का विशेष स्थान है। वर्ष 1875 में रचित यह राष्ट्रगीत 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। पूरे देश में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रगीत का सृजन महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें