फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस के टायर खुले, 35 यात्री बाल-बाल बचे

विज्ञापन
चौरा-बड़ा कंबा मार्ग पर उतरे बस के दो टायर। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। चौरा-बड़ा कंबा सड़क पर सोमवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रिकांगपिओ से बड़ा कंबा रूट पर जा रही निगम की बस के पिछले दोनों टायर उतर गए। गनीमत रही कि बस किसी मोड़ या फिर ऊंची तरफ नहीं थी, वरना दर्दनाक हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से उक्त रूट पर पुरानी और खटारा बसें न भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार शाम करीब 5:45 बजे रिकांगपिओ-बड़ा कंबा रूट पर जा रही रिकांगपिओ डिपो की बस नंबर एचपी 67-3651 छोटा कंबा के सारती नाले के पास पहुंची। बस के पिछले दोनों टायर एक्सल समेत अलग हो गए। इससे बस सड़क पर खड़ी हो गई। जिस समय वाक्या हुआ उस समय बस में गरशू, छोटा कंबा, बड़ा कंबा और शोरंग गांव के करीब 35 लोग सवार थे। यदि यह वाक्या खड़ी चढ़ाई या मोड़ पर होता तो बड़ा हादसा हो जाता।
बीडीसी सदस्य छोटा कंबा भगवान सिंह नेगी, प्रधान छोटा कंबा राजेश नेगी, छेडुप नेगी, जसंवत सिंह नेगी, ग्रामीण गोपाल सिंह नेगी, सेन राम नेगी, अरविंद नेगी ने कहा कि चौरा-बड़ा कंबा सड़ककी हालत पहले की खस्ता है। कई जगह सड़क काफी तंग है। जगह-जगह पर गड्ढे पड़े हैं। ऐसे में पुरानी बसें भेजना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सड़ककी हालत सुधारने और नई बसें भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने बताया कि सड़क की खस्ताहालत के कारण बड़ी बसों को नहीं भेजा जा सकता। इस कारण छोटी बसों को भेजा जा रहा है। सड़क पर गड्ढे होने से अकसर बसों के टायर फट जाते हैं। आए दिन रूट से आने वाली बसों को क्षति पहुंच रही है। यदि सड़क की हालत सुधरती है तो बड़ी बसों को चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन राहुल सूद ने कहा कि चौरा-बड़ा कंबा मार्ग की हालत सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें