फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: घोरला में डंगा गिरने से बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
नित्थर उपतहसील के घोरला में गिरा डंगा। संवाद 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से डंगा लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की पलेही पंचायत के घोरला में डंगा गिरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे नित्थर-लूहरी मुख्य सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति पैदा हो गई है। फिलहाल, छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही भी सुचारु हो सके। वहीं, लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने बताया कि जल्द सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क को पीछे की ओर से काटना मुश्किल है। फिलहाल, मौके पर डंगा लगाकर सड़क को सुरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें