फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शोंगटोंग में पहाड़ी दरकी, पांच घंटे बंद रहा एनएच

विज्ञापन
शोंगटोंग में एनएच बाधित होने से पैदल सडक़ पार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
भारी चट्टानें गिरने से सड़क को नुकसान
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, लंबी कतारें लगीं
एनएचएआई ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया मार्ग
20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
जोखिम उठाकर पैदल सड़क पार करते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के जिले शोंगटोंग में मंगलवार सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर भारी भरकम चट्टानें आ गिरीं। इससे सड़क को खासी क्षति पहुंची। इसके कारण करीब पांच घंटे तक यातायात बंद रहा।
गाड़ियां न चलने से हजारों लोगों को आवाजाही के लिए परेशानियां झेलनी पड़ीं। हालांकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने करीब पांच घंटे बाद यातायात बहाल कर दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे शोंगटोंग क्षेत्र में एनएच-5 भूस्खलन की जद में आ गया। पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें अचानक सड़क पर आ गिरीं। इससे एनएच का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। करीब पांच घंटे तक सड़क बंद रहने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही और सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

एनएच बंद होने से कई लोगों ने जोखिम उठाकर पैदल ही बाधित मार्ग पार किया, जबकि कई लोग सड़क बहाली का इंतजार करते रहे। किन्नौर, रामपुर और शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबे इंतजार के चलते वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही एनएचएआई ने मौके पर मशीनरी भेजी और कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे में मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। सुबह करीब 10:00 बजे एनएच-5 पर आवाजाही पूरी तरह सामान्य हो गई।
भारी चट्टानों के गिरने से सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे एनएचएआई को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किन्नौर जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार खतरा बनी हुई हैं, ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

शोंगटोंग में पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण एनएच बंद हो गया था। बाधित मार्ग को बहाल कर दिया गया है। चट्टानों से सड़क को नुकसान पहुंचा है। करीब 20 लाख रुपये की क्षति हुई है।
-सतीश जोशी, जेई, एनएचएआई

शोंगटोंग में एनएच बाधित होने से पैदल सडक़ पार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें