रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर और प्रतिभा स्पंदन लॉन्ग व्यू जतोग शिमला के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों की ओर से संयुक्त रूप से एक शैक्षणिक शोध पत्रिका का प्रकाशन करना और शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करना है। इस अवसर पर प्रतिभा स्पंदन के संस्थापक डॉ. मृत्युंजय शर्मा और सरस्वतीनगर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता उपस्थित रहीं। दोनों संस्थानों के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।