भलग स्कूल में मातृत्व दिवस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होती विजेता माताएं। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। सत श्री बाडु बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग में मातृत्व दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पहुंची सभी माताओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम के दौरान माताओं के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान माताओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदिरा शर्मा और चेयरमैन धनीराम चौहान ने विजेता माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने माताओं के बच्चों के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण की सराहना करते हुए सभी माताओं का आभार व्यक्त किया।