फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: औरोबिंदो पब्लिक स्कूल में स्टोरी टेलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला

विज्ञापन
ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में आयोजित  स्टोरी टेलिंग आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एक दिवसीय स्टोरी टेलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के अध्यापकों के अतिरिक्त चंडीगढ़ के विद्यालयों से भी शिक्षक मौजूद रहे।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को कहानी कथन के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं विद्यार्थी केंद्रित बनाना था। कार्यक्रम में गतिविधि आधारित शिक्षण,वास्तविक जीवन परिस्थितियों पर आधारित अभ्यास, रोल प्ले करवाए गए। इस कार्यशाला का प्रतिनिधित्व रिसोर्स पर्सन वाइस प्रिंसिपल सोलिटेयर इंटरनेशनल स्कूल पंचकूला की सारिका मालिक एवं ईशा मोरे ने किया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं ने समूह गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें