फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दौड़ में मोनित ने पहला और रितुल ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
रामपुर में रन फॉर यूनिटी अभियान में भाग लेते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पद्म राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस विभाग ने किया। डीएसपी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी कैडेट ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ में कैडेट मोनित ने पहला स्थान और कैडेट रितुल ने दूसरा स्थान हासिल किया। डीएसपी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस कर्मी और स्कूल के अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें