रिकांगपिओ (किन्नौर)। 66 केवी भोक्टू-आकपा ट्रांसमिशन लाइन में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 3 और 4 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता टाशी छोड़ुप नेगी ने बताया कि इस दौरान 22 केवी खारो, 22 केवी रिब्बा, 22 केवी मूरंग, 22 केवी स्पिलो, 22 केवी पूह-काजा, 22 केवी पूह, 22 केवी चांगो एक्सप्रेस और 22 केवी सुन्नम की लाइनों में मरम्मत कार्य किया जाएगा। पूह और स्पीति खंड के समस्त गांव में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।