फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पत्र लेखन में मोनिका ने प्रदेश भर में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के ढाई आखर पत्र लेखन अभियान के विजेता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश की जमा
विज्ञापन
दलाश स्कूल की छात्रा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर चमकाया नाम
विज्ञापन


डाक विभाग ने लेखन का आनंद-डिजिटल युग विषय पर करवाई प्रतियोगिता
दलाश (कुल्लू)। भारतीय डाक विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश की 11वीं कक्षा की छात्रा मोनिका ठाकुर ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक जोगिंदर सिंह चौधरी ने मोनिका ठाकुर को बधाई दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. विपिन कश्यप ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रदेश स्तर पर 14 सितंबर, 2024 से 14 दिसंबर, 2024 तक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश स्तर के 40 हजार छात्रों ने भाग लिया। दलाश स्कूल की छात्रा मोनिका ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है, जो कि स्कूल के लिए गर्व की बात है। डाक विभाग ने छात्रा को 25 हजार की इनामी राशि प्रदान की है। वीरवार को भारतीय डाक विभाग के रामपुर स्थित कार्यालय में तैनात डाक अधीक्षक जोगिंद्र सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दलाश पहुंंचकर उन्हें यह पुरस्कार दिया। गौरतलब है कि डाक विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का विषय लेखन का आनंद-डिजिटल युग में पत्रों का महत्व था। इसमें उन्होंने डिजिटल युग में पन्नों के महत्व को लेकर एक पन्ने का पत्र लिखा है। चलोली निवासी मोनिका पुत्री गोपाल चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दलाश में जमा दो आर्ट्स की छात्रा हैं। उधर, स्कूल में भी खुशी का माहौल है। छात्रा को सम्मानित करने के लिए स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दलाश के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन लाल कश्यप ने मोनिका के साथ उनके परिजनों को भी बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें