रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 10 मई और 11 मई को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रोहित ठाकुर 10 मई को दोपहर 1 बजे सलना कुड्डु में राज कुमार मेमोरियल सलना कबड्डी प्रीमियर लीग के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की समस्याओं को सुनेंगे। शिक्षा मंत्री 11 मई को दोपहर 1 बजे मलोग नंदपुर में युवा खेल क्लब मलोग नंदपुर की ओर से आयोजित स्वर्गीय राय सिंह रांटा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट मलोग के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। संवाद