फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मोनिका ठाकुर अध्यक्ष और रीना कुमारी चुनीं सीएससीए उपाध्यक्ष

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की नई कार्यक
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने नई कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं दायित्वों की शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। इनमें से मोनिका ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया है। इनके अलावा रीना कुमारी उपाध्यक्ष, अदिति महासचिव और नीलम कुंवर संयुक्त सचिव चुने गए हैं। नई कार्यकारिणी ने महाविद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने के साथ विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने का संकल्प लिया। प्रतिनिधियों ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल और अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की बात कही। समारोह में विभिन्न कक्षाओं के कक्षा प्रतिनिधियों ने भी शपथ ली। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, रोवर एंड रेंजर और क्लबों एवं समितियों के लिए छात्र प्रतिनिधि नामित किए गए। सीएससीए के गठन और गतिविधियों के समन्वय के लिए गठन एवं सलाहकार समिति भी गठित की गई है। डॉ. विद्या बंधु नेगी को समिति का संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम की समग्र जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई थी। मंच संचालन डॉ. प्रताप ठाकुर ने किया। समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें