चौपाल काॅलेज में सीएससीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों। संवाद
कार्यकारी प्राचार्या कन्या नेगी ने पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू )। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में मंगलवार को महाविद्यालय छात्र केंद्रीय संघ (सीएससीए) की नवगठित इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य कन्या नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यकारी प्राचार्या कन्या नेगी ने सीएससीए के प्रमुख चार पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष की श्रीयांशी शर्मा को शपथ दिलाई गई। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर बीकॉम तृतीय वर्ष के राहुल, सचिव पद पर बीए प्रथम वर्ष की वंशिता शर्मा और संयुक्त सचिव पद पर बीकॉम प्रथम वर्ष के आदित्य सोनी ने शपथ ग्रहण की। इसके अलावा कक्षा प्रतिनिधियों में बीए प्रथम वर्ष से कशिश, बीए द्वितीय वर्ष से महक, बीए तृतीय वर्ष से विशाली और बीकॉम द्वितीय वर्ष से आर्यन ने शपथ ली। खेल प्रतिनिधि के रूप में नीरज नेगी और यशिका, सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में नवरिती और काजल, क्लब एवं सोसायटी प्रतिनिधि के रूप में तनुजा बेस्टा और साक्षी तथा एनएसएस प्रतिनिधि के रूप में आकृति शर्मा और सतीश ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर प्राचार्य कन्या नेगी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। सीएससीए समन्वयक मिताली माल्टा ने विद्यार्थियों को सीएससीए की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हिंदी की सहायक आचार्य डॉ. बबीता ने किया। समारोह में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं एवं गैरशिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।