फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मोहन लाल चुने 15/20 विकास सभा के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की समस्याओं को सरकार, प्रशासन के समक्ष उठाएगी सभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर खंड के गानवीं में वीरवार को 15/20 क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में विकास सभा का गठन किया गया। 15/20 क्षेत्र की छह पंचायतों के लोग शामिल हुए। विकास सभा में सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। मोहन लाल मेहता को सभा का अध्यक्ष चुना गया। संत लाल और उदय कुमार नेगी उपाध्यक्ष बनाए गए। गीता राम नेगी को सचिव, बहादुर सिंह सहसचिव और धर्म सेन मेहता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। आत्मा राम केदारटा, मेहर सिंह नीलटू और गोवर्धन राणा को सलाहकार चुना गया। डॉ. जीआर आजाद को विशेष सलाहकार चुना गया। इनके अलावा अनुराधा, विक्रम सिंह, दलीप कुमार, सुरेेंद्र जोगटा, सुरेश माधारु, सैंज राम और राम स्वरूप को सदस्य चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन लाल मेहता ने कहा कि विकास सभा के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर सुशीला नेगी, रत्न डोगरा, राजकुमारी, दलीप नीलटू, रवि सदानी, विजय, वेद ठाकुर, सुभाष नेगी, ललित, राजेश मेहता, ओम प्रकाश और सुंदर सिंह समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें