फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू ने जीता ओवरआल विजेता का खिताब

विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू बना ओवरऑल विजेता। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू ने सराहन में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार कर ओवरआल विजेता का खिताब हासिल है। आरुषि ने 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़ और हाई जंप में स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रियांशी ने 400 मीटर दौड़ और शॉटपुट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। वहीं, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में रजत पदक जीता है। अक्षरा ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। विभूति ने 100 मीटर में कांस्य पदक जीता है। ध्रुव चंदेल ने 100 मीटर और तीन हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा रिले रेस में स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य संतोष खाची, प्रबंधक रमेश खाची, प्रशिक्षकों औरा स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें