द हंस फॉउडेशन की हेल्थ मोबाईल यूनिट के कर्मचारी लोगों को स्वास्थ्य जांच करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। ज्यूरी पंचायत के कोटला और त्यावल में हेल्थ मोबाइल यूनिट की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा। इस दौरान लोगों के निशुल्क टेस्ट करने के साथ ही दवाइयां भी वितरित की गई। हेल्थ मोबाइल यूनिट में डा. निशांत कायथ, एसपीओ शिक्षा बेगटा, कैलाश चंद, अंजलि और लेखराज की टीम शामिल रहीं। इस योजना से लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
द हंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट समन्वयक टाशी नेगी ने बताया हमारा हिमाचल सरकार के साथ पांच साल का एमओयू साइन हुआ है। इसमें हिमाचल के शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन जिले के दो-दो ब्लॉक शामिल किए गए हैं। योजना के तहत रामपुर और चिंड़गांव ब्लॉक में मोबाइल हेल्थ यूनिट एक महीने में दो बार लोगों की स्वास्थ्य जांच करेगी। इस दौरान ज्यूरी पंचायत के प्रधान अरुण शर्मा, वार्ड सदस्य नीलम लाष्टी और किरण सहित अन्य मौजूद रहे।