फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लेकर टीबी मरीज की मदद करें : राज्यपाल

विज्ञापन
तरंडा पंचायत का निगुलसरी बाजार को हाईटेक कैमरों से लेस करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (रिकांगपिओ)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर किन्नौर जिले के सांगला से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी के साझा प्रयासों से वर्ष 2023 तक प्रदेश से टीबी का उन्मूलन करने की दिशा में हम आगे बढे़ हैं। इससे हिमाचल प्रदेश टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त कर देश का पहला टीबी मुक्त राज्य बन सकेगा। इस अभियान को शुरू करने के लिए जनजातीय जिले किन्नौर को चुना गया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि कोरोनाकाल के कारण टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में कई कठिनाइयां आई हैं, लेकिन सबके प्रयासों से हम इस लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। उन्होंने कहा कि टीबी की जांच में सहयोग करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान को गति प्रदान करके ही टीबी मरीजों की सहायता की जा सकती है।
राज्य रेडक्रॉस भी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी से टीबी पीड़ित एक व्यक्ति को गोद लेकर उसे हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील की। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार भारत में टीबी के 12.30 लाख मामले हैं। राज्य में वर्ष 2021 में प्रति लाख जनसंख्या पर 191 मामले थे। राज्य में वर्ष 2021 में टीबी के कुल 14,492 मामले थे। इसमें 2.6 प्रतिशत जनजातीय क्षेत्रों, 74 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों और 23.4 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में थे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि किन्नौर जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कंपनी द्वारा 10 टीबी मरीजों को गोद लेने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कंपनी से पूरे जिले को गोद लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे टीबी उन्मूलन की दिशा में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में राज्यपाल ने लाभार्थियों को जेएसडब्ल्यू एनर्जी बासपा प्लांट द्वारा प्रदान की गई पोषण किटें भी वितरित की। इस अवसर पर किन्नौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी और खतक भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें