फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधायक मोहन लाल ब्राकटा और शिवपाल ठाकुर ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रामपुर के विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद लाल के निधन पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर ने शोक व्यक्त किया। विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने कहा कि नंद लाल का अचानक निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की राजनीति को बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि नंद लाल ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर ने कहा कि जनसेवा के प्रति नंद लाल का समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें