फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक में विधायक को नहीं निमंत्रित, भाजपा ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की बैठक तीन जून को समिति हॉल निरमंड में हुई। बैठक में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार को आमंत्रित नहीं किया गया। इसे लेकर भाजपा ने रोष जताया है। जिला भाजपा प्रवक्ता डॉ. महेंद्र ठाकुर ने प्रेसवार्ता में सरकार और यात्रा ट्रस्ट की नीयत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीखंड यात्रा से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा के लिए स्थानीय विधायक की मौजूदगी जरूरी थी, क्योंकि वह लगातार विधानसभा में क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या स्थानीय टेंट व्यवसायियों की समस्याएं बिना विधायक की मौजूदगी के हल की जा सकती थीं। अर्सू के उप प्रधान उमेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से आज आम जनता का जीना दुभर हो गया है। उन्होंने अस्पतालों में पर्ची के नाम पर 10 रुपये की वसूली को आम जनता के साथ अन्याय बताया और कहा कि इससे गरीब मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लैब टेस्टों में भी मरीजों से वसूली की जा रही है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं है और पर्ची पर 10 रुपये की वसूली करने के प्रदेश सरकार का निर्णय चिंताजनक है। उन्होंने श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण बताते हुए मांग की कि भविष्य में ऐसी महत्वपूर्ण बैठकों में जनप्रतिनिधियों को सम्मानजनक रूप से शामिल किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें