ठियोग (रामपुर बुशहर)। विद्युत मंडल ठियोग के उपमंडल सैंज में मरम्मत कार्य के चलते दो दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 9 जून को बलग, बसाधार, माईपुल, कुठार, टिक्कर, पुलवाहल और आसपास क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। 10 जून को सैंज, पराला, टिक्करी,अदानी सीए स्टोर, एनडबल्यूसी सीए स्टोर, धमांदरी, बड़ोग और टील क्षेत्रों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता भास्कर नंद ने बताया कि यह बिजली कट सैंज पुलवाहल फीडर, सैंज लेलु अदानी स्टोर फीडर और छैला ठियोग फीडर लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते लगेगा। लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद