फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनिंदा महिलाओं को 15 सौ देकर झूठे दावे कर रही कांग्रेस : लोकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंगश मेले के समापन पर विधायक लोकेंद्र कुमार ने किया कांग्रेस पर हमला
विज्ञापन


महिलाओं से वादा खिलाफी का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। कांग्रेस सरकार चुनिंदा महिलाओं को 1,500 की राशि देकर दावा कर रही है कि उसने चुनावी वादा पूरा कर दिया, जबकि असलियत यह है कि यह योजना न तो व्यापक है और न ही न्यायसंगत। यह बस जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है। यह बात विधायक लोकेंद्र सिंह ने कुंगश में आयोजित बीस आषाढ़ मेले के समापन अवसर पर कही। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को ठगने का कार्य किया है। मेले के समापन अवसर पर लोकेंद्र ने कहा कि भाजपा की सरकार सत्ता में आते ही जमीनी स्तर पर ठोस कार्य करेगी। उन्होंने क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देने की बात करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कुंगश क्षेत्र के किसानों को राहत देने के लिए पौने सात करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना स्वीकृत की थी। इससे बंजर भूमि को उपजाऊ बनाया जाना था, लेकिन कांग्रेस सरकार अपने ढाई साल के कार्यकाल के बावजूद इस योजना को जनता को समर्पित नहीं कर सकी। भाजपा ही क्षेत्र के वास्तविक विकास की पक्षधर है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनते ही कुंगश क्षेत्र में आईटीआई खोलने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मेला कमेटी को एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की और मेले में भाग लेने वाले सभी 15 महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व क्षेत्र के बीएमओ डॉ. राजेश राणा ने मेला कमेटी को 21 हजार रुपये की राशि भेंट की। समाजसेवी मूल चंद बिष्ट ने भी मेला कमेटी को 21 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। कार्यक्रम में पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंच पर रंगारंग कार्यक्रमों की झलकियों ने मेले के समापन को यादगार बना दिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, मेला कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सुनील वर्मा, नवल ठाकुर, रूपेंद्र कायथ सहित हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें