फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधायक कुलदीप ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

विज्ञापन
ठियोग-कुमारसैन विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने आपदा प्रभावित लोगों की कुमारसैन में समस्याएं सुनते ह
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मकानों का किया निरीक्षण किया और पीड़ितों का दर्द सुना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ठियोग-कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने आपदा प्रभावित कांगल, कोटिघाट, मोगडा, करेवथी, शलौटा और मलैडी पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने संवेदनशील जगह का जायजा लिया और आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने के आवश्यक निर्देश दिए।कुलदीप सिंह राठौर ने करेवथी पंचायत के मलहाणा गांव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का निरीक्षण किया और पीड़ितों से उनका दर्द जाना। विधायक ने कहा कि वह इस दुखद घड़ी में क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं। प्राथमिकता के तौर पर सभी समस्याएं दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें