फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऊंची कूद में मितुल और कृतिका ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
एकल अभियान संच बांदल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता समारोह में भाग लेते छात्र और छात्राएंद्ध संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। एकल अभियान दक्षिण संभाग के अंतर्गत आनी अंचल के संच बांदल में मंगलवार को एक दिवसीय संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ सहित प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता में कबड्डी में विद्यालय ग्राम बड़ी लांज ने प्रथम स्थान, विद्यालय ग्राम ऊरटू ने द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में विद्यालय ग्राम नोणी प्रथम स्थान और विद्यालय ग्राम ऊरटू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में मितुल प्रथम और कार्तिक द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में कृतिका ने प्रथम और पालिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में ओम प्रकाश ने पहला, वंश ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कृतिका ने पहला और नव्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ में हिमांशु ने प्रथम, नमन दूसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में नव्या ने प्रथम और तमन्ना ने दूसरे स्थान पर मारी बाजी। प्रतियोगिता में 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संच बांदल की संच संचालिका मनु ठाकुर ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में सीता देवी, जामू देवी बतौर मुख्यातिथि और संच उपाध्यक्षा विद्या विशेष अतिथि उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि ने सभी प्रतिभागियों को खेलकूद के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बच्चों को संस्कृति और धर्म के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ आचार्य रोशनी, रीना, द्वारिका, गीता, तमन्ना, सुमना और सोनू सहित संच के सभी आचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें