फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिड़गांव से लापता किशोर दो दिन बाद ढली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू।। चिड़गांव से पिछले दिनों लापता किशोर को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने छानबीन के बाद किशोर को ढली से तलाश करने में कामयाबी हासिल की है। इसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक 8 फरवरी को शिकायतकर्ता महिला दो बेटों के साथ सत्संग गई थीं। इस दौरान लौटते समय उनका 14 साल का बेटा चिड़गांव बाजार की ओर गया और इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। उन्होंने किशोर के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन नंबर फॉरवर्ड आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत चिड़गांव पुलिस स्टेशन में करवाई। पुलिस ने केस दर्जकर किशोर की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान चिड़गांव, डोडरा और आसपास के इलाकों में पुलिस की टीमें भेजी गईं। पुलिस ने तकनीकी सहायता और जमीनी सूचनाओं के माध्यम से नाबालिग को ढली क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। किशोर ने फोन स्विच ऑफ करके अपने दोस्त के साथ घूम रहा था। पुलिस ने किशोर को परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सूचना दी। डीएसपी रोहडू प्रणव चौहान ने बताया कि किशोर को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें