कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा निवासी चंद्रशेखर (43) पिछले पांच दिन से घर से लापता है। चंद्रशेखर की गाड़ी लूहरी में सतलुज के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। इसके चलते चंद्रशेखर के सतलुज में कूदने की आशंका भी जताई जा रही है। कुमारसैन पुलिस की टीम राफ्टरों के साथ सतलुज में परिजनों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुटी है। परिजनों के अनुसार युवक ने घर पर सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा हुआ था। 29 फरवरी को लूहरी के कोटनाला के पास एचपी 01-2713 कार सड़क किनारे मिली, जिसको लेकर चंद्रशेखर घर से निकला था। सतलुज की ओर रास्ते में उसकी टोपी भी मिली है। पुलिस, परिजन और गोताखोर लापता की लगातार तलाश करने में जुटे हुए हैं।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस राफ्टिंग टीम के साथ सतलुज में तलाशी अभियान में जुटी है और सतलुज के साथ लगते स्थानों पर भी इसके बारे में संबंधित थानों और चौकियों को सूचित किया गया है।