फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 14 साल से लापता बेटे को अदालत ने मृत घोषित किया, मां को मिलेगी संपत्ति और बीमा राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर सिविल कोर्ट का फैसला, 2012 में लापता हुआ था युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। 14 साल से लापता युवक सचिन कुमार को अदालत ने मृत घोषित कर दिया है। रामपुर के वरिष्ठ सिविल जज की अदालत ने फैसला सुनाते हुए उसकी मां को एकमात्र प्रथम श्रेणी की कानूनी वारिस मानते हुए उसकी संपत्ति, बैंक में जमा राशि और बीमा पॉलिसी से मिलने वाले लाभों का हकदार घोषित किया है। मामले के अनुसार सचिन कुमार 10 सितंबर 2012 को घर से सैर पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 11 सितंबर 2012 को रामपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इतना समय बीत जाने के बावजूद न तो किसी ने उसे देखा और न ही उसके जीवित होने की कोई जानकारी मिली। सचिन कुमार ने 28 मार्च 2005 को एक लाख रुपये की बीमा राशि वाली जीवन बीमा पॉलिसी ली थी और इसमें अपनी मां को नामित किया था। बेटे के लापता होने के बाद मां ने अदालत में याचिका दायर कर उसे कानूनी रूप से मृत घोषित करने और बीमा सहित अन्य वित्तीय लाभ दिलाने की मांग की थी। अदालत ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा-107 और 108 का हवाला देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के बारे में सात साल तक उन लोगों को कोई जानकारी नहीं मिलती, जिन्हें उसके जीवित होने पर स्वाभाविक रूप से जानकारी मिलती, तो उसकी मृत्यु की कानूनी धारणा बनाई जा सकती है। अदालत ने मां के बयान और पुलिस रिकॉर्ड को आधार मानते हुए सचिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि सचिन की मां उसकी प्रथम श्रेणी की कानूनी वारिस हैं, इसलिए वह उसकी संपत्ति, बैंक में जमा धनराशि और बीमा कंपनी से मिलने वाले लाभों की हकदार होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें