फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुल्हन के साथ कल रामपुर पहुंचेंगे मंत्री विक्रमादित्य सिंह

सार

रामपुर में मंत्री विक्रमादित्य सिंह विवाह के बाद पहली बार अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हैं। वे 30 सितंबर को सराहन में कुलदेवी मां भीमाकाली की पूजा-अर्चना करेंगे। इस पारंपरिक दौरे से स्थानीय लोगों में उत्सुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 को अष्टमी नवरात्र पर सराहन में कुलदेवी मां भीमाकाली की करेंगे पूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दुल्हन के साथ मंत्री विक्रमादित्य सिंह रविवार को रामपुर पहुंचेंगे। 30 सितंबर को वे अष्टमी नवरात्र पर सराहन में कुलदेवी मां भीमाकाली की परिवार सहित पूजा-अर्चना करेंगे। विवाह के बाद उनका गृह क्षेत्र रामपुर का यह पहला दौरा है। हाल ही में परिणय सूत्र में बंधे लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी पत्नी डॉ. अमरीन कौर के साथ रामपुर आएंगे। मंत्री 28 सितंबर की शाम को रामपुर पहुंचेंगे। 29 सितंबर को सराहन के लिए रवाना होंगे। 30 सितंबर अष्टमी के दिन वहां कुलदेवी मां भीमाकाली मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे। मां भीमाकाली बुशहर रियासत के राजपरिवार की कुलदेवी मानी जाती है। नवरात्र में हर अष्टमी पर राज परिवार माता की पूजा-अर्चना करता है। बतातें चलें कि बीते कई साल में इस परंपरा का निर्वहन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करते रहे थे। इसी परंपरा का निर्वहन अब मंत्री विक्रमादित्य सिंह कर रहे हैं। रामपुर पहुंचकर विक्रमादित्य सिंह स्थानीय लोगों और समर्थकों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें