रोहड़ू।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 18 से 20 जुलाई तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का दौरा करेंगे। मंत्री 18 जुलाई को सुबह 9 बजे पराली पंचायत के डकैड जुब्बल में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद पंचायत जय पीड़ी माता के रामपुरी में जिला स्तरीय मेले में भाग लेंगे। 19 जुलाई को कुठाडी पंचायत के टुटूपानी में सेब ग्रेडिंग और पैकिंग हाउस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह नालबन में राजकीय उच्च विद्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। 20 जुलाई को दोपहर एक बजे रावीं पंचायत के ढाड़ी में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह दोपहर बाद तीन बजे थाना गांव में रॉयल नव युवक मंडल थाना की ओर से आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। संवाद