रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 12 से 16 अगस्त तक जिला किन्नौर के प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। मंत्री 15 अगस्त को रिकांगपिओ में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। नेगी 11 अगस्त को शिमला से झाकड़ी पहुंचेंगे। 12 अगस्त को भावानगर में उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति और निचार में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 13 अगस्त को रिकांगपिओ में कल्पा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे और सांगला में पुल का निरीक्षण करेंगे। 14 अगस्त को रिकांगपिओ में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन पोवारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन करेंगे। वे पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक जागरूकता और बागवानी उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे। 15 अगस्त को मंत्री कल्पा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे आईटीबीपी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 16 अगस्त को जंगी में बाजार यार्ड का शिलान्यास करेंगे। पूह में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का उद्घाटन करेंगे। पूह में इंडोर स्टेडियम और छात्रावास का शिलान्यास करने के साथ ग्रीन महोत्सव के समापन समारोह में भी भाग लेंगे।