फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी 30 अप्रैल से किन्नौर प्रवास पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 30 अप्रैल से 8 मई तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री 30 अप्रैल को शाम 3ः 30 बजे चोलिंग में दो रोगी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तांगलिंग खड्ड पर निर्मित बेली पुल का उद्घाटन करेंगे। 1 मई को मंत्री रामलीला मैदान रिकांगपिओ में मजदूर दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। 2 मई को कैबिनेट मंत्री सुबह 11 बजे रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 3 मई को सुबह 11 बजे रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और शाम 5 बजे क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई का उद्घाटन करेंगे। 4 मई को निचार उपमंडल की तरांडा पंचायत के थाच गांव के लिए बस सेवा का शुभारंभ करेंगे और जायका भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बहुउद्देश्य सहकारी सभा तरांडा का शुभारंभ करेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। बागवानी मंत्री 6 मई को सुबह 11ः30 बजे रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाम 4 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में विद्यालय सलाहकार समिति और जिला स्तरीय मेस समिति की अध्यक्षता करेंगे। जनजातीय विकास मंत्री 7 मई को सुबह 11 बजे रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में लाडा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और शाम 3 बजे कल्पा-सांगला क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें