फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कबड्डी में 20 और बैडमिंटन में 15 छात्राओं को चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या खेल छात्रावास जुब्बल में छात्राओं के हुए ट्रायल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। कन्या खेल छात्रावास जुब्बल में सोमवार को छठी से जमा दो कक्षा तक की छात्राओं के लिए कबड्डी और बैडमिंटन के ट्रायल हुए। 30 अप्रैल को वाॅलीबाल के लिए ट्रायल होंगे। बैडमिंटन की कुल 15 सीटें हैं। इसके लिए 70 छात्राओं ने ट्रायल दिया। इनमें से 15 का चयन हुआ। वहीं, कबड्डी की कुल 20 सीटें है। इसके लिए 250 छात्राओं ने ट्रायल दिया। इनमें 20 का चयन हुआ। वाॅलीबाल की मात्र तीन सीटें है। इसके लिए 30 अप्रैल को ट्रायल होगा। ट्रायल के लिए शिक्षा विभाग ने सात सदस्यों की कमेटी गठित की है। खेल छात्रावास जुब्बल के प्रभारी बलवंत झौहटा ने बताया कि छात्राओं की चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ की जा रही है। ट्रायल के दौरान बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे हैं। 30 अप्रैल को वालीबाल की तीन सीटों के लिए ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें