फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएच को बहाल करने वालों को मंत्री जगत नेगी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दस दिन से बंद था एनएच पांच निगुलसरी
विज्ञापन

भाजपा नेता सूरत नेगी ने बेतुके ब्यानबाजी कर मजदूरों का गिराया मनोबल
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। पिछले 10 दिनों से निगुलसरी के पास बंद एनएच पांच को बहाल करने में लगे सभी लोगों को राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौरी टोपी और खतक पहना कर सम्मानित किया और मनोबल बढ़ाया, ताकि भविष्य में भी ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होने पर इस तरह का कार्य करने की प्रेरणा सभी को मिल सके। इस दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि निगुलसरी एनएच पांच में जिन लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर एनएच बहाली कार्य किया है, उन्होंने एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि निगुलसरी में तीन दिन के रिकार्ड समय में दो रज्जू मार्ग लगाए और इसके अलावा तरांडा मंदिर के पास जो रज्जूू मार्ग बंद पड़ा था उसे भी चालू किया। इससे किन्नौर जिले के लोगों की सेब, मटर की फसल लिफ्ट की गई। इसके अलावा किन्नौर जिले से वाया कुजूम होते हुए सेब को विभिन्न मंडियों में पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्राकृतिक आपदा में सड़क बहाली काम बीस-बीस घंटे तक किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सूरत ने बेतुके ब्यान देकर एनएच बहाल करने वाले लोगोें का मनोबल गिरने का काम किया है। निगुलसरी में एनएच बहाल करने का काम एक चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सड़क बहाली के कार्य में जुटे लोगों के साहस के चलते इन मजदूरों ने जान जोखिम में डाल कर मार्ग को बहाल करने में अपना योगदान दिया। इस दौरान विभिन्न सरकारी महकमों के अलावा विभिन्न महिला मंडलों, व्यापार मंडलों, पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भी निस्वार्थ अपनी सेवाएं यहां पर दी हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार आभारी। यहां आने जाने वाले लोगों के लिए खाने पीने की व्यवस्था करने के लिए क्षेत्र के लोग राशन पानी और अन्य सामग्री की व्यवस्था करने में लगे रहे। इस मौके पर एसडीएम भावानगर विमला शर्मा, डीएसपी भावानगर नरेश ठाकुर, तहसीलदार चंद्र मोहन ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, किन्नौर फाउंडरेशन अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, स्टेट कोआपरेटिव निदेशक पिंताबर नेगी, एनएच एक्सईएन केएल सुमन, एक्सईन लोक निर्माण विभाग प्रमोद उप्रैती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें