फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनीश सोनी बने सहयोग फाउंडेशन कुमारसैन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विश्राम गृह कुमारसैन में रविवार को क्षेत्र के युवाओं ने गैर राजनीतिक एवं सामाजिक कल्याणकारी संस्था सहयोग फाउंडेशन कुमारसैन का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से अनीश सोनी को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हिमालय चौहान को उपाध्यक्ष, सन्नी गौतम को महासचिव, अज्जू को सचिव और अभिनव गुप्ता को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। सुरेंद्र मोहन और कपिल ठाकुर को मुख्य सलाहकार बनाया गया। वहीं आशीष गौतम, अमन भारद्वाज, विक्की धीमान, जतिन श्याम, हर्ष ठाकुर, अक्षय गौतम, अंकुर चौहान, निखिल धीमान, प्रशांत गौतम, ध्रुव गौतम, भूपिंद्र वर्मा, अविनाश गौतम, सिद्धांत शर्मा, निखिल शर्मा को सदस्य बनाया गया। सहयोग फाउंडेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अनीश सोनी ने बताया कि सहयोग फाउंडेशन कुमारसैन की आगामी बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी। इसमें आगामी कार्यों पर चर्चा के साथ कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहयोग फाउंडेशन का मुख्य कार्य सामाजिक कार्यों में भागीदारी में अपना योगदान देना है। इसके अतिरिक्त सहयोग फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें